1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश देशमुख ने टिक टॉक वीडियो में की सलमान खान की नकल, वायरल हो रहा है वीडियो

रितेश देशमुख ने टिक टॉक वीडियो में की सलमान खान की नकल, वायरल हो रहा है वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 11:39 pm IST

इस रियलिटी शो के मूल एपिसोड में सलमान खान ने अरबी में अपने लोकप्रिय गीत 'चुनरी चुनरी' आसमा से गाने का अनुरोध किया था।

Riteish Deshmukh salman khan- India TV Hindi
रितेश देशमुख ने टिकटॉक वीडियो में की सलमान खान की नकल Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: रितेश देशमुख ने एक मजेदार टिक टॉक वीडियो बनाया है। इसमें वह कुछ साल पहले हुई एक सिंगिंग रियलिटी शो की कंटेस्टेंट आसमा रफी और सलमान खान के बीच के मजेदार संवाद की नकल करते हैं। इस रियलिटी शो के मूल एपिसोड में सलमान खान ने अरबी में अपने लोकप्रिय गीत 'चुनरी चुनरी' (1999 की सुपरहिट फिल्म 'बीवी नंबर 1') आसमा से गाने का अनुरोध किया था। ओमान की रहने वाली आसमा ने कहा कि वह केवल हिंदी संस्करण जानती है, और वह भी बड़ी मुश्किल से सीखा है। जब सुपरस्टार ने उसे किसी और अरबी गीत गाने के लिए कहा, तो उसने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था, "ना कर सलमान ना कर!"

टिकटॉक वीडियो में रितेश देशमुख, आसमा का अनुकरण करते हैं, जबकि कोई पीछे से सलमान की पंक्तियां बोलता है।

रितेश ने लॉकडॉन पीरियड के दौरान प्रशंसकों का मनोरंजन करते हुए कई मजेदार टिक टॉक वीडियो साझा किए हैं, जिसमें वह खुद नजर आते हैं।

हाल ही में आए एक वीडियो में, अभिनेता और उनकी पत्नी जेनेलिया ने हिट फिल्म 'साजन' के गाने 'मेरा दिल भी कितना पागल है' पर परफॉर्म करते नजर आते हैं। यह गीत मूल रूप से माधुरी दीक्षित और संजय दत्त पर फिल्माया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन