1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत से शादी नहीं करना चाहती हैं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत से शादी नहीं करना चाहती हैं रिया चक्रवर्ती

 Published : Aug 23, 2019 05:59 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 05:59 pm IST

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तों की खबरें काफी समय से आ रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत से...- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत से शादी नहीं करना चाहती हैं रिया चक्रवर्ती

मुंबई: पिछले तीन महीने से सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सीक्रेट रिश्ते का हिंट भी दिया था। हालांकि रिया या सुशांत दोनों में से किसी ने खुलकर इस रिश्ते पर बात नहीं की थी। लेकिन दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए मीडिया के कैमरों में कैद हो जाते हैं। दोनों साथ में डिनर डेट करते दिखते हैं, मूवी देखने जाते हैं और छुट्टियां मनाते भी जाते रहते हैं। 

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत रिया के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक सुशांत ने रिया से शादी के लिए भी पूछा लेकिन रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत से टाइम मांगा है।

अब पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक रिया और सुशांत अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। दोनों फिलहाल अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत जहां अपनी अपकमिंग मूवी 'छिछोरे' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती भी जल्द ही एक फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। 

फिलहाल सुशांत और रिया एक दूसरे को जानना और समझना चाहते हैं, रिया ने अपने जन्मदिन के मौके पर सुशांत को अपना स्पेशल वन भी कहा था। अपने जन्मदिन की तस्वीर शेयर करते हुए रिया ने सुशांत को स्पेशल वन कहा था, तस्वीर में सुशांत और रिया साथ में बेहद खुश नजर आ रहे थे। खबरें ये भी आई थीं कि सुशांत सिंह राजपूत ने रिया को एक खास पेंडेंट गिफ्ट किया था।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' का निर्देशन 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर भसीन, प्रतीक बब्बर जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह कहानी कॉलेज स्टूडेंट्स की जिंदगी पर आधारित है।

Also Read:

कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ ने दोस्त की पार्टी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, Photos हो रही हैं वायरल

TRP Report: लिस्ट में टॉप पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कसौटी जिंदगी की 2' ने फिर मारी एंट्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन