1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chhichhore Trailer: 'छिछोरे' का दोस्ती स्पेशल ट्रेलर हुआ रिलीज, देखकर याद आ जाएगी अपनी हॉस्टल लाइफ

Chhichhore Trailer: 'छिछोरे' का दोस्ती स्पेशल ट्रेलर हुआ रिलीज, देखकर याद आ जाएगी अपनी हॉस्टल लाइफ

 Published : Aug 23, 2019 05:33 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 05:33 pm IST

Chhichhore Trailer: 'छिछोरे' फिल्म का दूसरा ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह ट्रेलर कॉलेज लाइफ की दोस्ती की याद दिला देगा।

Chhichhore Trailer- India TV Hindi
Chhichhore Trailer

मुंबई: 'दंगल' की सफलता के बाद निर्देशक नितेश तिवारी एक और फिल्म ला रहे हैं, सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का नाम 'छिछोरे' है। इस फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को खूब पसंद भी आया है। अब इस फिल्म का आज एक नया ट्रेलर रिलीज हुआ है। 2 मिनट के इस ट्रेलर में बॉयज हॉस्टल की लाइफ दिखाई गई है। इस ट्रेलर को देखकर आपको अपनी कॉलेज और खासकर हॉस्टल लाइफ याद आ जाएगी।

दोस्ती पर बनी इस फिल्म के नए ट्रेलर में सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा की मस्ती नजर आ रही है। इस दौरान स्टूडेंट्स आपको एक दूसरे पर पानी फेंकने और टांग खिंचाई करते दिख रहे हैं। हॉस्टल की रैगिंग और गाली गलौच भी दिखाई गई है। 

इनमें सुशांत और वरुण का किरदार आपको अपने कॉलेज के दोस्तों की याद जरूर दिलाएगा। देखिए  'छिछोरे' का ट्रेलर-

Also Read:

विंग कमांडर अभिनंदन पर बनेगी फिल्म, बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय करेंगे प्रोड्यूस

'रामायण 3D' में राम-सीता बनेंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन