1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्टर रोहित सर्राफ कोरोना संक्रमित, इस वक्त हैं आइसोलेशन में

एक्टर रोहित सर्राफ कोरोना संक्रमित, इस वक्त हैं आइसोलेशन में

 Published : Mar 24, 2021 09:55 pm IST,  Updated : Mar 24, 2021 09:55 pm IST

आमिर खान के बाद एक और एक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस एक्टर का नाम रोहित सर्राफ है। रोहित सर्राफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जानकारी दी कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं और इस वक्त आइसोलेशन में हैं।

Rohit Saraf- India TV Hindi
Rohit Saraf Image Source : INSTAGRAM/ ROHITSARAF

आमिर खान के बाद एक और एक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस एक्टर का नाम रोहित सर्राफ है। रोहित सर्राफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जानकारी दी कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं और इस वक्त आइसोलेशन में हैं।

रोहित सर्राफ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा- 'सभी सेफ्टी प्रिकॉशंस के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। वायरस यही हैं किसी को भी ये भूलना नहीं चाहिए। मैं बीते 4 दिनों से आइसोलेशन में हूं। आप सभी लोगों से बस इतना कहना चाहता हूं कि इस वायरस को बिल्कुल भी हल्के में ना लें। अभिनेता ने इस पोस्ट में उन सभी लोगों से टेस्ट करवाने को कहा है जो बीते कुछ वक्त में उनके संपर्क में आए हों।' 

आमिर खान को हुआ कोरोना, अभिनेता ने खुद को किया क्वारंटीन

बीते कुछ दिनों में सिनेमाजगत से जुड़ी कई हस्तियां कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। कार्तिक आर्यन, मनोज वाजपेयी, रणबीर कपूर और सतीश कौशिक सहित कई अन्य बॉलीवुड सितारे कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। इन सितारों के अलावा बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बुधवार को आमिर खान के प्रवक्ता ने अभिनेता के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। 

आमिर खान के प्रवक्ता ने कहा, “आमिर खान, कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है। हाल के दिनों में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की एहतियात के तौर पर कोरोना की जांच कराई जा रही है। आप सभी की वेल विशेज के लिए शुक्रिया।”

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन