1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी ने गोविंदा पर कही दिल छू लेने वाली बात

रोहित शेट्टी ने गोविंदा पर कही दिल छू लेने वाली बात

 Published : Feb 04, 2018 02:58 pm IST,  Updated : Feb 04, 2018 02:58 pm IST

गोविंदा ने 'आंखें', 'राजा बाबू', 'हीरो नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'हसीना मान जाएगी', 'जोड़ी नं.1' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाया है।

रोहित शेट्टी, गोविंदा- India TV Hindi
रोहित शेट्टी, गोविंदा

मुंबई: फिल्मकार रोहित शेट्टी का कहना है कि एक कलाकार के लिए कॉमेडी करना सबसे मुश्किल होता है और उन्होंने इस शैली में गोविंदा की महारत की प्रशंसा की है। एक बयान के मुताबिक, अपनी कहानियों में हास्य और एक्शन के शानदार मेल के लिए पहचाने जाने वाले रोहित ने रियलिटी टीवी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' के जज के तौर पर कॉमेडी शैली के बारे में बात करते हुए यह कहा। उन्होंने साथ ही इस शो की प्रतियोगी श्रुति शर्मा की भी प्रशंसा की। इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

उन्होंने कहा, "बहुत कम ऐसे कलाकार हैं, जो कॉमेडी कर सकते हैं जैसे जूही, काजोल, दीपिका पादुकोण और गोविंदा सबसे बेहतरीन कॉमेडी कलाकारों में से हैं। वे दृश्यों को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं और उन्होंने इसमें अपना एक मुकाम हासिल किया है।"

गोविंदा ने 'आंखें', 'राजा बाबू', 'हीरो नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'हसीना मान जाएगी', 'जोड़ी नं.1' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन