1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत पर रोहित शेट्टी ने लगाया ये संगीन इल्जाम, कहा- इससे पंगा कौन लेगा?

कंगना रनौत पर रोहित शेट्टी ने लगाया ये संगीन इल्जाम, कहा- इससे पंगा कौन लेगा?

 Published : Jan 28, 2018 08:33 am IST,  Updated : Jan 28, 2018 08:34 am IST

करण जौहर और कंगना रनौत के बीच कितने विवाद हुए ये तो आप सब जानते ही हैं। लेकिन अब विवादों को भुलाकर दोनों एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए।

Kangana Ranaut, Rohit Shetty- India TV Hindi
Kangana Ranaut, Rohit Shetty Image Source : PTI

मुंबई: करण जौहर और कंगना रनौत के बीच कितने विवाद हुए ये तो आप सब जानते ही हैं। लेकिन अब विवादों को भुलाकर दोनों एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए। ये सब हुआ करण जौहर और रोहित शेट्टी के टीवी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' के सेट पर। इस दौरान करण जौहर ने कंगना और रोहित शेट्टी के एक अलग पक्ष को देखने आग्रह किया और दोनों के बीच एक ऐसे कामुक दृश्य का निर्णय लिया, जिसका निर्देशन करण को करना था। यहां जारी एक बयान के अनुसार, दृश्य का प्रसंग कुछ इस तरह था कि रोहित कंगना के पूर्व प्रेमी हैं और कंगना उनकी पूर्व प्रेमिका। कंगना चाहती है कि रोहित उनके जीवन में वापस आ जाएं।

रोहित को 'दीवार' फिल्म के डायलॉग बोलने थे, "आज मेरे पास बिल्डिंग है, प्रॉपर्टी है, बैंक बेलेंस है, बंगला है, गाड़ी है, क्या है क्या है तुम्हारे पास?" इसे एक कामुक अंदाज में बोलना था, जिसके लिए रोहित राजी हो गए।

जैसे ही करण ने एक्शन कहा, पटकथा के अनुसार कंगना ने उन्हें आकर्षित करने के लिए स्पर्श किया। तभी रोहित ने कहा, "ना भाई ना इससे पंगा कौन लेगा?" इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन