1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या करण जौहर ने खत्म कर ली है कंगना रनौत से लड़ाई? पढ़िए क्या कहा उन्होंने...

क्या करण जौहर ने खत्म कर ली है कंगना रनौत से लड़ाई? पढ़िए क्या कहा उन्होंने...

 Published : Jan 07, 2018 12:24 pm IST,  Updated : Jan 07, 2018 12:25 pm IST

कंगना ने वर्ष 2017 में करण के ही शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचकर उन पर परिवारवाद का झंडा बुलंद का आरोप लगाया तभी से इन दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है।

Karan Johar Kangana Ranaut- India TV Hindi
Karan Johar- Kangana Ranaut Image Source : PTI

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर और बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की लड़ाई ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी। नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी जंग ने बॉलीवुड के दो बड़े सेलिब्रिटीज के बीच दूरियां पैदा कर दी। अब करण जौहर का कहना है कि आगामी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में वह अभिनेत्री कंगना रनौत का अतिथि के तौर पर खुशी से स्वागत करेंगे।

करण से पूछा गया कि क्या कंगना रनौत को इस शो में आमंत्रित किया जाएगा? इस पर करण ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि जब भी स्टार प्लस उन्हें आमंत्रित करेगा हम उनका खुशी से स्वागत करेंगे। हमारा दिल बड़ा है, हमारा घर सबके लिए खुला है।" उन्होंने कहा, "हम खुशी, प्यार और सम्मान के साथ उनका इस शो पर स्वागत करेंगे।"

कंगना ने वर्ष 2017 में करण के ही शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचकर उन पर परिवारवाद का झंडा बुलंद का आरोप लगाया तभी से इन दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। 

करण और रोहित शेट्टी 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में निर्णायक की भूमिका में दिखेंगे। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। इसका प्रसारण 13 जनवरी से होगा।

Karan Johar, Rohit Shetty
Image Source : PTIKaran Johar, Rohit Shetty

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन