1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और वरुण धवन को मिला सकल सम्मान अवॉर्ड, कोरोना काल में लोगों की थी मदद

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और वरुण धवन को मिला सकल सम्मान अवॉर्ड, कोरोना काल में लोगों की थी मदद

 Published : Jan 31, 2021 10:56 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 11:00 pm IST

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और वरुण धवन को कोरोना काल के दौरान मुंबई पुलिस की मदद करने के लिए सकल सम्मान से सम्मानित किया गया।

Rohit Shetty and Varun Dhawan- India TV Hindi
Rohit Shetty and Varun Dhawan Image Source : TWEET/URMILAMATONDKAR/INSTA/ROHITSHETTY

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और वरुण धवन को कोरोना काल के दौरान मुंबई पुलिस की मदद करने के लिए सकल सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड सेरेमनी शनिवार को हुई जिसमें शहर के कई पुलिस ऑफिसर्स शरीक हुए। इस अवॉर्ड से रोहित शेट्टी को इसलिए सम्मानित किया गया क्योंकि रोहित शेट्टी ने कोरोना काल में सैफई अस्पताल में पुलिसवालों के मेडिकल बिल का भुगतान किया था। इसके साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स, फिल्म यूनियन और फ्रीलांस फोटोग्राफर्स की भी मदद की थी। 

बहन अमृता के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, लिखा- 'मेरी निगाह हमेशा तुम पर रहती है'

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने इस अवॉर्ड के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया। साथ ही पोस्ट में लिखा- 'उस टीम से मिलिए जिसने मुझे एक अच्छे इंसान बनाने में मदद की नवीन पी शेट्टी और आलिम खान। ये मेरे लिए गर्व करने वाली बात है कि मैं अपने शहर के लिए और मुंबई पुलिस की सहायता कर पाया। शुक्रिया सकल सम्मान 2021 इस सम्मान के लिए।' 

सिद्धार्थ शुक्ला के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन पार, एक्टर ने खुश होकर किया ये ट्वीट

इस अवॉर्ड समारोह में ना केवल रोहित शेट्टी बल्कि बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को भी कोरोना काल में मदद करने के लिए सम्मानित किया गया। अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीर को एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने ट्विटर पर  शेयर किया। इसके साथ ही ट्वीट किया- 'सकल अवॉर्ड सम्मान समारोह का हिस्सा बनीं। ये अवॉर्ड कोरोना वॉरियर्स के लिए है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शरद पवार के सम्मुख मैंने ये अवॉर्ड वरुण धवन को दिया।' 

उर्मिला मातोंडकर के इस ट्वीट पर वरुण धवन ने भी कमेंट किया। वरुण ने ट्वीट किया- 'आपसे मिलना मेरा सौभाग्य है उर्मिला मैम। खूबसूरत गाने के लिए शुक्रिया।' दरअसल, वरुण धवन ने कोरोना काल में पीएम केयर में 30 लाख रुपये और महाराष्ट्र रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये का दान दिया था। इसके साथ ही वरुण ने वर्कर्स और हेल्थ केयर स्टॉफ के लिए फ्री खाना भी बंटवाया था। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' जल्द ही बड़ी स्क्रीन पर इस साल रिलीज होने वाली है। वरुण की बात करें तो वो आखिरी बार 'कुली नंबर 1' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान लीड रोल में थीं। वरुण ने हाल ही में अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ मुंबई के पास स्थित अलीबाग में शादी की। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन