1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का नहीं हुआ है ब्रेकअप, शेयर किया पोस्ट

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का नहीं हुआ है ब्रेकअप, शेयर किया पोस्ट

 Published : Jun 29, 2019 07:07 pm IST,  Updated : Jun 29, 2019 07:16 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में आई ब्रेकअप की खबरों को रोहमन शॉल ने खारिज कर दिया है।

Sushmita sen and Rohman shawl- India TV Hindi
Sushmita sen and Rohman shawl Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन(Sushmita Sen) अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में खबरें आईं थी कि सुष्मिता सेन का बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल(Rohman shawl) से ब्रेकअप हो गया है। रोहमन शॉल ने अपने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप पोस्ट डाली थी। जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थीं। मगर अब रोहमन ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। 

रोहमन शॉल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुष्मिता सेन और उनकी बेटियां हैं। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें उनके ब्रेकअप की खबर है। इसे उन्होंने #Negativity के साथ पोस्ट किया है।

Screenshot of rohman shawl Insta Story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of rohman shawl Insta Story

आपको बता दें कुछ दिन पहले रोहमन शॉल ने ब्रेकअप पोस्ट किया था। रोहमन ने लिखा- हे तुम, हां मैं तुमसे बात कर रहा हूं। तुम्हे क्या परेशान कर रहा है। मैं यहां 24 घंटे तक तुम्हारी बात सुनुंगा। मुझसे बात करो। रोहमन ने ब्रेकअप को लेकर कई पोस्ट शेयर किए थे।

फिलहाल रोहमन ने सुष्मिता के साथ पोस्ट शेयर करके ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है। दोनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। जिसके बाद उसपर रोहमन ने कमेंट किया- मेरी बेबी एक बेबी के साथ।

Also Read:

'कबीर सिंह' देख कियारा आडवाणी का फैन हुआ अर्जुन रेड्डी का यह एक्टर, भेजा गिफ्ट

भारत 2019 का वर्ल्ड कप जीता तो '83' के निर्माता बनाएंगे फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन