1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इंदू की जवानी' फिल्म के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन की हुई मौत, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

'इंदू की जवानी' फिल्म के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन की हुई मौत, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

 Published : May 29, 2021 02:12 pm IST,  Updated : May 29, 2021 02:13 pm IST

रेयान स्टीफन ने कियारा आडवाणी की मूवी 'इंदू की जवानी' और काजोल की शॉर्ट मूवी 'देवी' को प्रोड्यूस किया था।

Ryan Ivan Stephen death COVID-19 positive Indoo Ki Jawani producer alia bhatt to kiara advani post - India TV Hindi
'इंदू की जवानी' फिल्म के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन की हुई मौत, कोरोना वायरस से थे संक्रमित  Image Source : TWITTER: @SUPARN/ALIABHATT

बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन का निधन हो गया है। वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनकी मौत की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वरुण धवन, कियारा आडवाणी और दीया मिर्जा, मनोज बाजपेई सहित तमाम हस्तियों ने रेयान को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

रेयान स्टीफन ने कियारा आडवाणी की मूवी 'इंदू की जवानी' और काजोल की शॉर्ट मूवी 'देवी' को प्रोड्यूस किया था। बताया जा रहा है कि वो फिल्ममेकर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़े थे। 

कियारा ने रेयान स्टीफन की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हमारे प्रिय रेयान बहुत जल्दी चले गए।' वहीं, वरुण धवन ने लिखा- 'RIP रेयान।'

'इंदू की जवानी' फिल्म के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन की हुई मौत, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
Image Source : INSTAGRAM 'इंदू की जवानी' फिल्म के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन की हुई मौत, कोरोना वायरस से थे संक्रमित 

दीया मिर्जा ने ट्वीट किया- 'दिल टूट गया। जिनको मैं जानती हूं, उनमें से सबसे अच्छे इंसानों में से एक।'

मनोज बाजपेई ने भी रेयान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया- 'ये उन सभी लोगों के लिए बहुत शॉकिंग है, जो उस महान आत्मा को जानते थे। ये सच नहीं हो सकता। मैं आपको बहुत मिस करूंगा मेरे दोस्त रेयान।'

नेहा धूपिया ने भी रेयान के निधन पर दुख जताया है। 

'इंदू की जवानी' फिल्म के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन की हुई मौत, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
Image Source : INSTAGRAM 'इंदू की जवानी' फिल्म के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन की हुई मौत, कोरोना वायरस से थे संक्रमित 

आलिया भट्ट ने लिखा- 'RIP'

'इंदू की जवानी' फिल्म के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन की हुई मौत, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
Image Source : INSTAGRAM 'इंदू की जवानी' फिल्म के प्रोड्यूसर रेयान स्टीफन की हुई मौत, कोरोना वायरस से थे संक्रमित 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन