1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साथ निभाना साथिया' फेम फिरोज़ा खान ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, देखें Photos

'साथ निभाना साथिया' फेम फिरोज़ा खान ने बॉयफ्रेंड से की सगाई, देखें Photos

 Published : Nov 15, 2018 06:35 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 06:35 pm IST

सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में कोकिला मोदी की बेटी किंजल के रोल में नजर आईं फिरोज़ा खान ने अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कंदवानी से सगाई कर ली है।

Firoza Khan, Sohel Khandwani- India TV Hindi
Firoza Khan, Sohel Khandwani Image Source : INSTAGRAM/FIROZAKHAN14

सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में कोकिला मोदी की बेटी किंजल के रोल में नजर आईं फिरोज़ा खान ने अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कंदवानी से सगाई कर ली है। दोनों पिछले दो साल से रिलेशन में हैं।

फिरोज़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और सोहेल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''मैं साथ में अपने भविष्य के लिए तैयार हूं। सोहेल आई लव यू।''

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए फिरोज़ा ने कहा- ''हां, सोहेल और मेरी सगाई हो गई है और मैं स्पेशल दिन इसकी घोषणा करने का इंतजार कर रही थी। आज मेरा जन्मदिन है, मुझे लगा कि इसकी घोषणा करने का सही समय है। मैं बहुत खुश हूं। मुझे मेरे सपनों का लड़का मिल गया है। हमारे परिवार वाले कुछ समय पहले मिले और हमारे शादी की बात की। हम अगले साल के शुरुआती महीने में शादी करेंगे। मैं उस दिन का इंतजार नहीं कर सकती।''

''सोहेल दुबई से बाहर रहते हैं और मैं भी कुछ महीने पहले यहां शिफ्ट हो गई। हम डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं और इस 14 फरवरी को दो साल पूरे हो जाएंगे। पहले हम बहुत अच्छे दोस्त थे। धीरे-धीरे हमें प्यार हुआ। मैंने उन्हें प्रपोज किया था।''

Also Read:

दीपिका-रणवीर की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, सीप्लेन में बारातियों साथ दिखे रणवीर

आज सिंधी रीति रिवाज से होगी दीपिका रणवीर की शादी, शाम 6 बजे आएगी शादी की तस्वीर

शादी से पहले नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुन अंगद बेदी के पेरेंट्स का ऐसा था रिएक्शन

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन