1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फोटो सोशल मीडिया पर की शेयर

 Published : Mar 27, 2019 06:58 am IST,  Updated : Mar 27, 2019 07:30 am IST

सचिन तेंदुलकर ने रजनीकांत के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसे अभी तक 4.5 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

Sachin tendulkar and rajnikant- India TV Hindi
Sachin tendulkar and rajnikant Image Source : INSTAGRAM/SACHINTENDULKAR

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कई सेलिब्रिटीज फैमिली और दोस्तों के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सचिन ने सुपरस्टार रजनीकांत(Rajnikant) के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

शेयर की हुई फोटो में सचिन तेंदुलकर और रजनीकांत दोनों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट है। फोटो शेयर करते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा- रजनी सर आपसे मिलना हर बार खुशी का एहसास कराता है।

फोटो के शेयर करते ही सचिन तेंदुलकर और रजनीकांत दोनों के फैन्स इस फोटो को लाइक और कमेंट करने लग गए। अब तक इस फोटो को 4.5 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर सलमान खान, शाहरुख खान और बाकि बॉलवुड सेलिब्रिटीज के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। साथ ही ट्वीट के माध्यम से उनके कॉन्टेक्ट में भी रहते हैं। सचिन तेंदुलकर ने रजनीकांत के बर्थ डे पर उनके लिए एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं थलाइवा। सचिन का ट्वीट पढ़ने के बाद रजनीकांत ने भी तुरंत उनके ट्वीट का जवाब दिया था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also read:

2020 में 'इंशाअल्लाह' और 'सूर्यवंशी' समेत इन बड़ी फिल्मों में होगी टक्कर

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल का टाइटल हुआ फाइनल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन