1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली पत्नी अमृता सिंह से फटकार की खबरों पर बोले सैफ अली खान

पहली पत्नी अमृता सिंह से फटकार की खबरों पर बोले सैफ अली खान

 Published : Jun 29, 2017 02:43 pm IST,  Updated : Jun 29, 2017 02:43 pm IST

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्मी जगत में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वहीं सैफ ने भी सारा के आने की आकांक्षा का पूरी तरह समर्थन किया है। लेकिन पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि...

saif- India TV Hindi
saif

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्मी जगत में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वहीं सैफ ने भी सारा के आने की आकांक्षा का पूरी तरह समर्थन किया है। लेकिन पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि सारा डेब्यू को लेकर सैफ और उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह की राय एक दूसरे से बिल्कुल अलग है, हालांकि सैफ ने इन अफवाहों का खंडन किया है। अभिनेता ने इन्हें महज 'मनगढ़ंत अफवाह' बताया। सैफ ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि उनके और अमृता के बीच सारा के फिल्मों में आने को लेकर असहमति होने जैसी 'मीडिया की ये मनगढ़त खबरें गुस्सा दिलाने वाली हैं।'

सैफ ने कहा कि वह 'मीडिया में बढ़ती जवाबदेही की कमी और इसके गैर-जिम्मेदाराना रवैये' से परेशान हैं। अभिनेता के मुताबिक, "जहां तक सारा के अभिनय में आगाज की बात है तो अमृता और मैं एक राय रखते हैं। हमने कभी ऐसी कोई बात नहीं की। मैं सारा के अभिनय की आकांक्षा का पूरी तरह से समर्थन करता हूं और हम विस्तार से चीजों पर चर्चा करते हैं।" तब्बू का चौंकाने वाला खुलासा, अजय देवगन की वजह से हैं अब तक कुंवारी

उन्होंने कहा कि वह किसी और पिता की तरह ही सारा के फिल्मों में आगाज को लेकर उत्साहित हैं और थोड़ा नर्वस भी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सारा किस फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगी। सारा सैफ और अमृता की बड़ी संतान हैं। दोनों बेटे इब्राहिम के भी माता-पिता हैं। साल 2004 में यह जोड़ी अलग हो गई थी। सैफ अब करीना कपूर से शादी रचा चुके हैं और दोनों एक बेटे तैमूर अली खान के माता-पिता हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन