1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जवानी जानेमन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सैफ अली खान की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

जवानी जानेमन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: सैफ अली खान की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

 Published : Feb 01, 2020 06:40 am IST,  Updated : Feb 01, 2020 02:41 pm IST

सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' रिलीज हो चुकी है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

jawaani jaaneman box office collection day 1- India TV Hindi
जवानी जानेमन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैफ अली खान के प्लेबॉय अवतार वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' रिलीज हो गई है। फिल्म में सैफ के साथ तब्बू और अलाया एफ. अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। अलाया ने जवानी जानेमन से बॉलीवुड में कदम रखा है। उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए तारीफ भी मिल रही है। जवानी जानेमन का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जवानी जानेमन का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है। फिल्म ने पहले दिन 3.24 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की शुरूआत स्लो हुई है मगर वीकेंड पर इसकी कमाई पड़ सकती है। साथ ही जवानी जानेमन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर जनवरी में रिलीज हुई तानाजी: द अनसंग वॉरियर और स्ट्रीट डांसर 3D का असर पड़ेगा।

जवानी जानेमन के साथ 31 जनवरी को 'हैप्पी हार्डी और हीर' और 'गुल मकई' रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों का कुछ ज्यादा बज नहीं है तो इनके बिजनेस का असर जवानी जानेमन पर नहीं पड़ेगा।

फिल्म की बात करें तो इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है।  जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, सैफ अली खान और जय शिवाकरमानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। सैफ अली खान जवानी जानेमन से पहले तानाजी : द अनसंग वॉरियर और लाल कप्तान में नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन