नई दिल्ली: अभिनेता-निर्माता सैफ अली खान ने कहा कि उन्हें आशंका थी कि उनकी आगामी फिल्म 'फैंटम' पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह फिल्म 26/11 मुंबई में हुए हमले पर आधारित है। सैफ ने हालांकि इस बात की पुष्टि की है कि यह फिल्म पड़ोसी देश के खिलाफ नहीं है।
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म में आतंकवाद को दर्शाया गया है, कथित तौर पर 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसके बाद फिल्म को पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया। इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' पाकिस्तान में हिट साबित हुई थी।
सैफ ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया कि, "दुर्भाग्यपुर्ण है कुछ फिल्में जो वे (पाकिस्तान) बनाते हैं, हम (भारत) प्रतिबंध लगा देते हैं और कुछ फिल्में जो हम बनाते हैं वो प्रतिबंध लगा देते हैं।"
अगली स्लाइड में देखें 'फैंटम' का ट्रेलर:-