सैफ ने कहा कि फिल्म आतंकवाद पर आधारित है और पाकिस्तान में कुछ लोग हो सकते हैं जो भारत-विरोधी हैं। यह फिल्म पाक-विरोधी नहीं है। यहां तक कि 2012 में आई उनकी फिल्म 'एजेंट विनोद' भी पाकिस्तान-विरोधी नहीं थी लेकिन उस पर भी प्रतिबंध लगा दिया।
'फैंटम' में कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 28 अगस्त को प्रदर्शित होगी।