ICC Rankings: कौन है टेस्ट का नंबर एक बल्लेबाज, ये रही टॉप 5 की लिस्ट
ICC Rankings: कौन है टेस्ट का नंबर एक बल्लेबाज, ये रही टॉप 5 की लिस्ट
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब जो रूट नंबर एक बल्लेबाज नहीं रहे हैं। वे एक नहीं बल्कि दो पायदान नीचे चले गए हैं। हालांकि इसके बाद भी टॉप की कुर्सी पर अभी भी इंग्लैंड के ही खिलाड़ी का कब्जा है। चलिए जरा आपको बताते हैं कि इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
Published : Jun 19, 2026 12:25 pm IST, Updated : Jun 19, 2026 12:25 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब जो रूट नंबर एक बल्लेबाज नहीं रहे हैं। वे एक नहीं बल्कि दो पायदान नीचे चले गए हैं। हालांकि इसके बाद भी टॉप की कुर्सी पर अभी भी इंग्लैंड के ही खिलाड़ी का कब्जा है। चलिए जरा आपको बताते हैं कि इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।
2/6Image Source : getty
इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर की कुर्सी पर हैरी ब्रूक का कब्जा है। उन्हें इस बार की रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है और वे पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस वक्त उनकी रेटिंग 869 की चल रही है। साल 2024 में तो उन्होंने 898 की रेटिंग तक हासिल कर ली थी। बीच में इससे पहले भी वे टॉप पर गए थे, लेकिन फिर नीचे चले आए। अब देखना है कि वे कितने वक्त तक यहां रहते हैं।
3/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार ट्रेविस हेड इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर की कुर्सी पर काबिज हैं। उन्हें भी एक स्थान का फायदा मिल है। उनकी रेटिंग इस वक्त 853 की चल रही है। हालांकि वे साल 2023 में 884 की रेटिंग अर्जित कर चुके हैं। वे इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं।
4/6Image Source : getty
इस बीच इंग्लैंड के जो रूट को काफी नुकसान हुआ है। वे सीधे दो स्थानों के नुकसान के साथ नंबर तीन पर पहुंच गए हैं। रूट की रेटिंग अभी 851 की चल रही है। वे काफी वक्त तक पहले नंबर पर काबिज रहे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट में वे दोनों पारियों में सिंगल डिजिट पर आउट हो गए थे, इसके बाद उन्हें नुकसान हुआ है।
5/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस वक्त लिस्ट में नंबर चार पर हैं। स्टीव स्मिथ की रेटिंग 831 की है। पिछले कुछ वक्त से स्मिथ का बल्ला उस तरह से नहीं बोला है, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। जल्द ही वे फिर से मैदान में नजर आने वाले हैं।
6/6Image Source : getty
श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस की बात की जाए तो वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग 781 की चल रही है। उन्हें भी एक स्थान का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। दुनियाभर के बड़े बड़े बल्लेबाजों में से अगर मेंडिस नंबर पांच पर हैं तो ये उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।