1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत पर बोलीं सायरा बानो

दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत पर बोलीं सायरा बानो

 Published : Aug 04, 2017 02:02 pm IST,  Updated : Aug 04, 2017 02:31 pm IST

दिलीप कुमार इन दिनों काफी बीमार चल रहे हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, लेकिन अब खबर आई है कि उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इस खबर से दिलीप कुमार के फैंस काफी निराश हैं।

saira- India TV Hindi
saira

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार इन दिनों काफी बीमार चल रहे हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, लेकिन अब खबर आई है कि उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इस खबर से दिलीप कुमार के फैंस काफी निराश हैं। वहीं उनकी पत्नी और दिग्गज अदाकारा सायरा बानो का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि शुभचिंतकों और प्रशंसकों की प्रार्थनाओं से दिलीप जल्दी ही स्वस्थ होंगे। हालांकि सायरा ने दिलीप के गुर्दे की बीमारी पर चुप्पी साध रखी है। सायरा ने गुर्दे की बीमारी से पीड़ित दिलीप की रिपोर्ट पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, “हमें प्रार्थना करनी होगी की वह जल्द स्वस्थ्य हों। इंशाअल्लाह, वह स्वस्थ्य होंगे। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।“

गौरतलब है कि 94 वर्षीय अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें बुधवार सुबह शरीर में पानी की कमी और मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार दिलीप के गुर्दे के संक्रमण में सुधार नहीं है। दिलीप का इलाज कर रहे डॉ जलिल पारकर इस संबंध में कोई जानकारी देने के लिए मौजूद नहीं थे। (‘जब हैरी मेट सेजल’ पर लगा 225 करोड़ रुपए का सट्टा, 2500 रुपए में बेची जा रही हैं टिकट)

‘अंदाज’, ‘आन’, ‘मधुमति’, ‘देवदास’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा जमुना’, ‘क्रांति’ और ‘कर्मा’ सहित अनेक फिल्मों में यादगार अभिनय किया है। आखिरी बार वह वर्ष 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे। ट्रैजडी किंग के तौर पर पहचाने जाने वाले दिलीप कुमार को वर्ष 1994 में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के अवार्ड और 2015 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन