नई दिल्ली: एक्ट्रेस साक्षी तंवर के लिए दशहरा खुशियों की सौगात लाया है। उन्होंने एक लड़की को गोद लिया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दित्या रखा है।
Related Stories
एक अखबार से बात करते हुए साक्षी ने कहा- ''मेरे पेरेंट्स के आशीर्वाद और दोस्तों और परिवार के सपोर्ट से मैंने एक बेबी गर्ल को गोद लिया है, जो जल्दी 9 महीने की हो जाएगी। मैं सबके साथ यह खुशी शेयर कर के बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा पल है। मैं और मेरा परिवार दित्या को पाकर बहुत खुश हैं। वह मेरी सारी प्रार्थनाओं का जवाब है। मैं उसे अपने जिंदगी में पाकर खुद को खुशनसीब महसूस कर रही हूं।''
रिपोर्ट के मुताबिक, साक्षी बच्ची को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मानती हैं इसलिए उन्होंने उसका नाम दित्या रखा है। यह माता लक्ष्मी का ही नाम है और इसका मतलब होता है- जो आपकी प्रार्थना का फल हो।
साक्षी अंतिम बार आमिर खान की 'दंगल' में नजर आई थीं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वह राम कपूर के साथ 'करले तू भी मोहब्बत' में दिखी थीं। फिलहाल वह सीजन 2 की शूटिंग कर रही हैं। साक्षी 'कहानी घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे सीरियल भी कर चुकी हैं।
आपको बता दें कि साक्षी 45 साल की हैं और उन्होंने शादी नहीं की है।
Also Read:
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना सिंह ने की सीक्रेट सगाई, देखें Photo
तनुश्री दत्ता पर कमेंट कर फंसी राखी सावंत, भीम आर्मी ने दर्ज कराई शिकायत
Amritsar Train Accident: आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर सहित कई सिलेब्स ने दुखद घटना पर जताया शोक