1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छोटे पर्दे पर फिर दिखेगा साक्षी तंवर का पुराना अंदाज

छोटे पर्दे पर फिर दिखेगा साक्षी तंवर का पुराना अंदाज

 Published : Feb 18, 2018 02:37 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 04:33 pm IST

26 फरवरी से ऑनएयर होगा साक्षी तंवर का नया शो।

साक्षी तंवर- India TV Hindi
साक्षी तंवर Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री साक्षी तंवर खानपान पर आधारित शो 'त्योहार की थाली' के नए सीजन की मेजबानी करेंगी। उन्होंने कहा कि वह पारंपरिक व्यंजनों पर आधरित शो में वापसी के लिए उत्साहित हैं। साक्षी ने कहा, "मैंने इस शो के माध्यम से विभिन्न भारतीय परंपराओं और त्योहारों के बारे में बहुत कुछ सीखा और जाना है। 'त्योहार की थाली' के साथ मेरा अनुभव बहुत खास रहा क्योंकि इससे मुझे उन व्यंजनों के बारे में जानने का मौका दिया जिन्हें खाते हुए मैं बड़ी हुई और साथ ही अन्य भारतीय संस्कृतियों में मनाए जाने वाले त्योहारों के विशेष व्यंजनों के बारे में भी जानने समझने का मौका मिला।"

शो के नया सीजन न केवल हिंदू त्योहारों के दौरान बनाए जाने वाले व्यंजन दिखाए जाएंगे, बल्कि इसमें नवरोज, ईद, गुरु पूर्णिमा और बैसाखी इत्यादि के विशेष व्यंजनों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। 

यह 26 फरवरी से एपिक चैनल पर रिलीज होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन