1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने डॉगी संग पोज देते नजर आए सलमान खान

अपने डॉगी संग पोज देते नजर आए सलमान खान

 Published : Jun 27, 2019 07:07 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 07:07 pm IST

सलमान ने अपने एक कुत्ते के साथ अपनी एक तस्वीर फिर से शेयर की है जिसकी चर्चा इंटरनेट पर काफी हो रही है।

 सलमान खान- India TV Hindi
 सलमान खान

मुंबई: अभिनेता सलमान खान को अपने कुत्तों से बेहद लगाव है। वह इनसे बेहद प्यार करते हैं यह इसी बात से जाहिर होता है कि सलमान अक्सर ही सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान ने अपने एक कुत्ते के साथ अपनी एक तस्वीर फिर से शेयर की है जिसकी चर्चा इंटरनेट पर काफी हो रही है।

'दबंग' स्टार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को अपलोड किया है जिसमें सलमान अपने फ्रेंच बुलडॉग संग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में सलमान ने लिखा है, "सबसे प्यारे, वफादार और निस्वार्थ प्रजाति के साथ वक्त बिता रहा हूं।"

सलमान के दो और कुत्ते माई सन और माई जान की मौत साल 2009 में हुई और सलमान के एक और डॉगी लव की मौत पिछले साल हो गई। आने वाले समय में सलमान 'इंशाअल्लाह' में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

Also Read:

Kabir Singh Box Office Collection Day 6: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म हुई ब्लॉकबस्टर, जानें अब तक की कमाई

रवीना टंडन ने अक्षय कुमार के 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने के रीमेक बनाने पर किया रिएक्ट

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन