1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्मकार ने सोनू निगम और सलीम की जोड़ी को बताया शानदार

इस फिल्मकार ने सोनू निगम और सलीम की जोड़ी को बताया शानदार

 Published : Jan 03, 2018 11:53 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 11:53 pm IST

आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' के निर्देशन ने हाल ही में इस फिल्म के लिए गीत के निर्माण पर संगीतकार सलीम मर्चेट और सिंगर सोनू निगम का आभार जताया है। इसके साथ उमेश शुक्ला ने कहा है कि सलीम और सोनू की जोड़ी शानदार है।

sonu- India TV Hindi
sonu

मुंबई: फिल्मकार उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के लिए गीत के निर्माण पर संगीतकार सलीम मर्चेट और सिंगर सोनू निगम का आभार जताया है। इसके साथ शुक्ला ने कहा है कि सलीम और सोनू की जोड़ी शानदार है। पिछले सप्ताह सलीम ने ट्विटर पर सोनू के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "मेरे पसंदीदा गायक सोनू के साथ आगामी फिल्म '102 नॉट आउट' के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया। काफी अच्छा समय बिताया।"

इसकी प्रतिक्रिया में शुक्ला ने बुधवार को ट्वीट किया, "बेहतरीन जोड़ी है। सलीम और सोनू को '102 नॉट आउट' के गीत के निर्माण के लिए शुक्रिया।" इस फिल्म में 102 साल के एक वृद्ध व्यक्ति की कहानी बताई गई है।

बता दें कि फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म में बिग बी को 102 साल के शख्स की भूमिका में देखा जाएगा, जबकि ऋषि कपूर उनके 75 साल के बेटे का किरदार में दिखेंगे। इन दोनों को इस किरदार के लिए तैयार करने हेतु प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन