1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माल्टा में रोमांटिक अंदाज में नजर आए सलमान-कटरीना

माल्टा में रोमांटिक अंदाज में नजर आए सलमान-कटरीना

 Published : Aug 28, 2018 07:41 am IST,  Updated : Aug 28, 2018 07:41 am IST

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘भारत’ पिछले लंबे वक्त से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ एक बार फिर से मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। अब इन दोनों ने इस फिल्म की शूटिंग माल्टा में पूरी कर ली है।

Salman and Katrina- India TV Hindi
Salman and Katrina

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘भारत’ पिछले लंबे वक्त से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ एक बार फिर से मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। अब इन दोनों ने इस फिल्म की शूटिंग माल्टा में पूरी कर ली है। फिल्म-निर्देशक ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले दोनों निर्देशक के साथ 'टाइगर जिंदा है' में काम कर चुके हैं। फिल्म के सेट से दोनों काफी तस्वीरें शेयर करते रहे हैं।

अब, फिल्म-निर्देशक ने अपने ट्विटर हैंडल पर सलमान और कटरीना की खूबसूरत तस्वीर शेयर की और फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की। तस्वीर में सलमान खान, कटरीना कैफ का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वह शेरवानी और मैचिंग पैंट पहने हैं। वहीं कटरीना हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जिनमें दबंग खान अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि 'भारत' में दिशा पटानी, तब्बू और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन