1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक ही मग से कॉफी पीते दिखें सलमान और कटरीना, क्या फिर आ रहे हैं करीब?

एक ही मग से कॉफी पीते दिखें सलमान और कटरीना, क्या फिर आ रहे हैं करीब?

 Published : Mar 27, 2018 07:49 am IST,  Updated : Mar 27, 2018 07:49 am IST

सलमान और कटरीना आखिरी बार टाइगर जिंदा में साथ अभिनय करते नजर आए थे, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री कमाल की थी।

सलमान कटरीना- India TV Hindi
सलमान कटरीना

नई दिल्ली: भले ही सलमान खान और कटरीना कैफ एक दूसरे को डेट ना कर रहे हों, लेकिन दोनों का एक वीडियो जरूर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान-कटरीना एक ही मग से कॉफी पीते नजर आ रहे हैं। सलमान और कटरीना आखिरी बार टाइगर जिंदा में साथ अभिनय करते नजर आए थे, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री कमाल की थी। हाल ही में दोनों द-बैंग टूर के लिए पुणे में प्रेस मीट कर रहे थे।

प्रेस मीट में सलमान और कटरीना के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सोहेल खान और प्रभुदेवा भी थे। कटरीना प्रेस मीट के दौरान सबसे आखिर में आईं। कटरीना की सीट सलमान के बगल में थी, वो आकर बैठ गईं। इसके बाद सलमान ने उन्हें कॉफी के लिए पूछा, कटरीना ने सलमान की ऑफर की हुई कॉफी बिना कुछ सोचे ले ली। अब दोनों का ये वीडियो फैंस को क्रेजी कर रहा है। वो ये वीडियो धड़ाधड़ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कैप्शन में लोगों ने इसे कपल गोल्स लिखकर शेयर किया है।

ब्रेकअप के बाद भी सलमान और कटरीना एक दूसरे के साथ खड़े नजर आए। एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना ने सलमान को ‘फैमिली’ कहा था। कटरीना ने सलमान की तारीफ करते हुए यह भी कहा था कि वो काफी दयालु हैं और सबकी मदद करते हैं। लेकिन मेरे लिए वो मेरी ताकत हैं, वो मुझे हर वक्त प्रोत्साहित करते हैं और मुझे मेहनत करने की हिम्मत देते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन