1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने मुंबई पुलिस के लिए डोनेट किए 1 लाख सेनिटाइजर, सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- धन्यवाद

सलमान खान ने मुंबई पुलिस के लिए डोनेट किए 1 लाख सेनिटाइजर, सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- धन्यवाद

 Published : May 30, 2020 04:14 pm IST,  Updated : May 30, 2020 04:30 pm IST

सलमान खान मुंबई पुलिस की मदद के लिए सामने आए हैं। उन्होंने एक लाख हैंड सैनिटाइजर दान किया है।

मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए सलमान खान- India TV Hindi
मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए सलमान खान Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने करीब 1 लाख हैंड सैनिटाइजर दान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्विटर के जरिए एक्टर का आभार जताया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में सलमान ने पहले भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की सहायता की। इसके बाद 'बीइंग हंगरी' फूड ट्रक जरिए जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने फार्महाउस से राशन भी भिजवाया था। उन्होंने वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।

मुंबई पुलिस और फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए हैंड सैनिटाइजर दान करने पर महाराष्ट्र सीएमओ ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से सलमान खान का आभार जताते हुए ट्वीट किया, 'हमारी मुंबई पुलिस को एक लाख हैंड सैनिटाइजर दान करने के लिए सलमान खान का धन्यवाद।'

बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में अपना नया ब्रांड 'फ्रेश' (FRSH) लॉन्च किया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि सबसे पहले हैंड सैनिटाइजर बनाया गया है, क्योंकि यही समय की मांग है। उन्होंने कहा, "एक ब्रांड लॉन्च किया है फ्रेश, हाल ही में.. बेहतरीन है, पहले हम डियोड्रेंट स्टार्ट करने वाले थे.. लेकिन वक्त की मांग यह है, इसलिए सैनिटाइजर्स स्टार्ट करना पड़ा।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने फार्महाउस में जैकलीन फर्नांडिस और यूलिया वंतूर सहित अन्य लोगों की मदद से बैलगाड़ियों में राशन भरवा रहे थे। ये राशन जरुरतमंदों को भेजा गया था।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान ने 'बीइंग हंगरी' अभियान भी चलाया, जिसके तहत उन्होंने फूड ट्रक के माध्यम से जरुतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया।

सलमान खान ने करीब 25000 दिहाड़ी मजदूरों की जरूरतों को 3 महीनों तक पूरा करने का बीड़ा उठाया है, इसके अलावा सुपरस्टार सलमान खान फुटपाथ पर बैठने वाले विक्रेता और मजदूरों को खाना और जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं। सलमान खान, सन सिटी के अंदर काम करने वाली महिलाओं की मदद के लिए भी आगे आए हैं, जो हर रोज मेहनत कर अपना घर चलाती हैं। ऐसी करीब 50 महिलाओं को राशन पानी और घर का सामान सलमान की तरफ से जा रहा है। इतना ही नहीं सलमान ने फिल्म से हजारों वर्कर्स के अकाउंट में पैसे भी भेजे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन