1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और कटरीना कैफ बने सुनील ग्रोवर के नए फैन

सलमान खान और कटरीना कैफ बने सुनील ग्रोवर के नए फैन

 Published : Aug 31, 2018 10:30 am IST,  Updated : Aug 31, 2018 10:30 am IST

सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। सुनील पहले ही अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

Salman Khan, Katrina Kaif, Sunil Grover- India TV Hindi
Salman Khan, Katrina Kaif, Sunil Grover

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। सुनील पहले ही अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब सलमान और कटरनी भी उनके फैन हो गए हैं। यहां तक कि उन्होंने उनके लिए फोटोग्राफी भी की। सुनील ग्रोवर ने माल्टा में फिल्म की शूटिंग के दौरान शानदार वक्त गुजार रहे हैं। यहां तक कि सुनील सुपरस्टार सलमान खान के मॉडल भी बन गए और उन्होंने उनकी कुछ अद्भुत फोटो भी क्लिक किए।

इसके बाद कटरीना भी उनकी फोटोग्राफर बनीं और उन्होंने सुनील की अलग-अलग एंगल से तस्वीरें लीं। वहीं जब सलमान, कटरीना के प्रशंसक बनने के बारे में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह शानदार था। शूटिंग अब भी चल रही है। यह तो बस शुरुआत है। मैं भारत से बाहर हूं। यह अलग अनुभव है। यह सलमान खान की फिल्म है।"

सुनील ने इंस्टग्राम पर मॉडलिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट की, हालांकि इसमें मॉडल नहीं, बल्कि फोटोग्राफर कटरीना कैफ अधिक आकर्षक लग रही हैं। कॉमेडियन को संदेह था कि कहीं वह सेल्फी तो नहीं ले रहीं। इस पर सुनील ने लिखा, "उम्मीद है वह सेल्फी क्लिक नहीं कर रही हैं।" अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित 'भारत' में नोरा फतेही प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन