1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bharat Teaser: इस खास दिन रिलीज हो सकता है सलमान खान की फिल्म का टीजर

Bharat Teaser: इस खास दिन रिलीज हो सकता है सलमान खान की फिल्म का टीजर

 Published : Jan 17, 2019 08:29 am IST,  Updated : Jan 17, 2019 08:30 am IST

सलमान खान और कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'भारत' का टीजर इस खास दिन रिलीज होने वाला है।

Salman khan and Katrina kaif- India TV Hindi
Salman khan and Katrina kaif Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

सलमान खान(Salman Khan) और कटरीना कैफ(Katrina Kaif) दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर अली अब्बास जफर ने दी है।

अली अब्बास जफर ने एक ट्वीट करके बताया कि फिल्म का टीजर किसी स्पेशल दिन रिलीज होने वाला है। अली ने ट्वीट में लिखा- 'सलमान खान के सभी फैन्स निराश ना हो, ये हम सभी का फैसला था कि फिल्म भारत से जुड़ी किसी भी चीज को भाई के जन्मदिन पर रिलीज नहीं किया जाएगा। हम अभी भी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। नए साल में नई फिल्म की बात करेंगे, नाम भारत है.... तारीख भी स्पेशल होगी।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म भारत का टीजर 26 जनवरी को रिलीज होने वाला है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

आपको बता दें सलमान खान, कटरीना कैफ और अली अब्बास जफर तीसरी बार साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में तीनों साथ में काम कर चुके हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, तब्बू और दिशा पटानी नजर आने वाले हैं।

फिल्म के आखिरी शूटिंग का शेड्यूल शुरु हो चुका है। इससे पहले फिल्म का टीजर 15 अगस्त 2018 को रिलीज किया गया था। 

आपको बता दें भारत के बाद सलमान खान फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। कटरीना कैफ इससे पहले शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Happy Birthday: जावेद अख्तर के जन्मदिन पर जाने उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

कपिल शर्मा के शो में वापसी कर रहे हैं राजेश अरोड़ा, देखें वीडियो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन