1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन फर्नांडिस के यूट्यूब चैनल लॉन्च करने पर सलमान खान और सोनम कपूर ने दी बधाई

जैकलीन फर्नांडिस के यूट्यूब चैनल लॉन्च करने पर सलमान खान और सोनम कपूर ने दी बधाई

 Published : Jul 25, 2019 07:37 am IST,  Updated : Jul 25, 2019 10:17 am IST

जैकलीन फर्नांडिस के यूट्यूब चैनल लॉन्च करने पर बॉलीवुड स्टार सलमान खान और सोनम कपूर ने पोस्ट शेयर कर बधाई दी है।

sonam, Jacqueline and salman khan- India TV Hindi
sonam, Jacqueline and salman khan

जैकलीन फर्नांडिस(Jacqueline Fernandez) ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। चैनल लॉन्च करने के बाद जैकलीन ने पहले वीडियो में अपने बचपन की कुछ यादें, अपने परिवार, पहली रैंप वॉक, पहले ऑडिशन और मिस श्रीलंका बनने के खास पल शेयर किए हैं। 

जैकलीन फर्नांडिस के यूट्यूब चैनल लॉन्च करने पर सलमान खान(Salman khan) और सोनम कपूर(Sonam kapoor) ने उन्हें बधाई दी है। सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करके जैकलीन को बधाई दी है। सलमान खान ने लिखा- जैकलीन तुम्हारे यूट्यूब चैनल के लॉन्च के लिए बधाई। सोनम कपूर ने जैकलीन की बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा- जैकी तुम्हारे यूट्यूब चैनल के लिए मुबारक हो।

Screenshot of sonam kapoor instagram story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of sonam kapoor instagram story

Screenshot of sonam kapoor instagram story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of sonam kapoor instagram story

जैकलीन फर्नांडिस अपने यूट्यूब चैनल के लिए काफी एक्साइटिड थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चैनल के लॉन्च से पहले कई पोस्ट शेयर किए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस डिजिटल दुनिया में नेटफ्लिक्स के 'मिसेज सीरियल किलर' के साथ कदम रख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन सलमान खान के साथ फिल्म किक 2 में नजर आ सकती हैं।

Also Read:

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की खास दोस्त के साथ फोटो हुई वायरल, देखें तस्वीर 

मालदीव्स से आने बाद मलाइका अरोड़ा ने बीएफएफ करिश्मा कपूर, बहन अमृता अरोड़ा और गर्ल गैंग के साथ की पार्टी, देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन