नई दिल्ली: यह साल जरूर खत्म होने वाला है लेकिन साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म आना अभी बाकी है। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ 22 दिसंबर को रिलीज होनी है। सलमान इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं वहीं उनके फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर और गाने तो पहले ही लोगों को पसंद आए हैं अब फिल्म का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में सलमान बर्फीली पहाड़ियों में भेड़ियों से भिड़ते दिख रहे हैं। यूट्यूब पर यशराज फिल्म ने यह वीडियो डाला है।
Related Stories
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं। बता दें, इस फिल्म के साथ सलमान और कटरीना की जोड़ी भी 5 साल बाद वापसी कर रही है। यह फिल्म सलमान खान की 2012 की फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।
बता दें कि सलमान खान सिल्वरस्क्रीन पर वह कारनामा करने जा रहे हैं जो अभी तक पहले नहीं किया गया है। इससे पहले आपने सिर्फ हॉलीवुड एक्टर्स को ही भेड़ियों से लड़ते देखा होगा। अब पहली बार भाईजान सलमान खान भेड़ियों से लड़ते दिखेंगे। बर्फ के बीच सलमान कुल्हाड़ी लेकर भेड़ियों का सामना कर रहे हैं।
यहां देखें VIDEO -