1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं होगी सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' रिलीज'

नहीं होगी सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' रिलीज'

 Written By: PTI
 Published : Jul 08, 2015 01:22 pm IST,  Updated : Jul 08, 2015 02:25 pm IST

नई दिल्ली: सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म बजरंगी भाईजान की रिलीज पर रोक लग सकती है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आज एक जनहित याचिका दायर की गई जिसमें सलमान खान अभिनीत बजरंगी भाईजान की रिलीज

नहीं होगी सलमान खान की...- India TV Hindi
नहीं होगी सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' रिलीज?

नई दिल्ली: सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म बजरंगी भाईजान की रिलीज पर रोक लग सकती है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आज एक जनहित याचिका दायर की गई जिसमें सलमान खान अभिनीत बजरंगी भाईजान की रिलीज पर पाबंदी की मांग की गई।

चित्रकूट के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल प्रधान द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में ऐसे दृश्य हैं जो बहुसंख्यक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचा सकते हैं।

ईद पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म पाकिस्तान से भारतीय सीमा में आई एक युवती की कहानी बताती है। इस याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, फिल्म निर्माता यशराज फिल्म्स और अन्य को पक्षकार बनाया गया है और इस पर इस सप्ताह किसी दिन सुनवाई हो सकती है।

इससे पहले फिल्म के नाम को लेकर फिल्म विवादों में आई था जिसके लिए सलमान खान ने साफ कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए वो फिल्म का नाम नहीं बदलेंगे। फिल्म में करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्य भूमिका में है और इसकी रिलीज की तारीख 17 जुलाई तय की गई है।

इससे पहले भी फिल्म कई और विवादों में घिर चुकी है। अगली स्लाईड में जानिए उन सब विवादों के बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन