Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने 55वें जन्मदिन पर सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा, 'राधे' फिल्म की रिलीज को लेकर किया ये खुलासा

अपने 55वें जन्मदिन पर सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा, 'राधे' फिल्म की रिलीज को लेकर किया ये खुलासा

Written by: Joyeeta Mitra Suvarna Published : Dec 27, 2020 09:56 am IST, Updated : Dec 27, 2020 02:14 pm IST

सलमान के जन्मदिन के दिन ही उनकी बहन अर्पिता की बेटी आयत का भी बर्थडे होता है। आयत आज पूरी 1 साल की हो गई हैं।

सलमान खान आज अपना 55वां...- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH सलमान खान आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं

हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के जन्मदिन पर पनवेल स्थित फार्महाउस पर उनका पूरा परिवार मौजूद है। मगर फर्क यह है कि इस बार दोस्तों का तांता नहीं लग पाया। दरअसल कोविड की वजह से इस साल सलमान फार्म हाउस पर सिर्फ अपने परिवार के साथ ही जन्मदिन मना रहे हैं। 

सलमान खान ने एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा कि उनकी दुआ है कि देश और दुनिया इस संकट से जल्द बाहर निकले और सामान्य जिंदगी की तरफ बढ़े। 

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान का ब्रांड बीइंग ह्यूमन (Being Human) लोगों के लिए भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। सलमान ने कहा- कहते हैं रोटी कपड़ा और मकान लोगों की जरूरत है। ऐसे में कपड़े और रोटी की व्यवस्था जितना हो सके मैं कर रहा हूं। 

Pics: सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस में सेलिब्रेट किया 55वां बर्थडे, परिवार और करीबी दोस्त हुए शामिल

सलमान खान
Image Source : YOGEN SHAHसलमान खान 

अगले साल ईद पर रिलीज होगी 'राधे'

सलमान ने अपनी फिल्म 'राधे' के बारे में यह कहा कि इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी, मगर अब अगली ईद का इंतजार है। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो अभी ईद पर राधे जरूर आएगी।

करीबी लोग पहुंचे फार्म हाउस

सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनके बेहद खास और करीबी कुछ लोग फार्म हाउस पर पहुंचे। इनमें रितेश देशमुख, साजिद नाडियाडवाला, बाबा सिद्दीकी, सुनील ग्रोवर, मुकेश छाबड़ा, शब्बीर आहलूवालिया, सईं मांजरेकर, सूरज पंचोली और निकितन धीर शामिल हैं। 

सलीम खान
Image Source : YOGEN SHAH सलीम खान 

सुनील ग्रोवर
Image Source : YOGEN SHAHसुनील ग्रोवर 

सलमान खान के बर्थडे पर उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगा ये नोटिस

1 साल की हो गईं सलमान की भांजी आयत 

बता दें कि सलमान के जन्मदिन के दिन ही उनकी बहन अर्पिता की बेटी आयत का भी बर्थडे होता है, जिसे मामा भांजी एक साथ मनाते हैं। आयत आज पूरी 1 साल की हो गई हैं। इसलिए ये बर्थडे सलमान के लिए बेहद खास है।  

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement