1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के बर्थडे पर उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगा ये नोटिस

सलमान खान के बर्थडे पर उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लगा ये नोटिस

 Published : Dec 26, 2020 11:30 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 08:04 am IST

27 दिसंबर को सलमान खान का 55वां जन्मदिन है। यूं तो सलमान अपने फैन्स को कभी निराश नहीं करते और जन्मदिन के खास मौके पर उनके मुंबई स्थित घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर इकट्ठा हुए फैन्स का अभिवादन जरूर करते हैं।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM- SALMAN KHAN, SALMANKHANNN._

इस साल सलमान का बर्थ-डे सेलिब्रेशन हर बार से थोड़ा अलग होगा। क्योंकि इस बार भाईजान घर पर जन्मदिन नहीं मनाएंगे। आमतौर पर बर्थ-डे के मौके के घर और पनवेल फॉर्महाउस में धूमधाम से पार्टी की जाती थी। लेकिन इस बार सलमान के बिजी शेड्यूल की वजह से ऐसा नहीं हो सकेगा। दरअसल, इन दिनों सलमान अपनी अगली फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग में बिजी हैं।

कल यानी 27 दिसंबर को सलमान खान का 55वां जन्मदिन है। यूं तो सलमान अपने फैन्स को कभी निराश नहीं करते और जन्मदिन के खास मौके पर उनके मुंबई स्थित घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर इकट्ठा हुए फैन्स का अभिवादन जरूर करते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा।  कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सलमान ने फैन्स से एक अपील की है जिसका बोर्ड उन्होंने अपने घर के बाहर लगवा दिया है। सलमान ने अपने फैन्स से गुजारिश की है कि वह उनके घर के बाहर जन्मदिन के दिन भीड़ ना लगाएं।

सलमान ने अपने फैन्स के लिए मैसेज में लिखा है, सालों से अपने जन्मदिन पर मिल रहे प्यार और शुभकामनाओं के लिए मैं फैन्स का शुक्रगुजार हूं। लेकिन इस साल मेरी आपसे विनति है कि मेरे घर के भीड़ ना लगाएं। कोविड महामारी के दौरान ऐसा ना करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क पहनें। 'इस वक्त मैं गैलेक्सी अपार्टमेंट में नहीं हूं'।

 salman khan
Image Source : SALMANKHANNN._सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर लगा नोटिस

इस नोटिस के सामने आने के बाद ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि सलमान अपने फैन्स से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें उनकी   सेहत का भी पूर खयाल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन