1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dabangg 3 Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म ने छठे दिन कमाए 15 करोड़

Dabangg 3 Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म ने छठे दिन कमाए 15 करोड़

 Published : Dec 26, 2019 10:47 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 10:47 am IST

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने बुधवार को शानदार बिजनेस किया है। क्रिसमस का फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अच्छा प्रभाव पड़ा है।

dabangg 3 box office collection- India TV Hindi
दबंग 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

क्रिसमस का सलमान खान की फिल्म दबंग 3 को बहुत फायदा मिला है। फिल्म ने बुधवार को अच्छा बिजनेस किया है। दबंग 3 पांचवे दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। अब छठे दिन फिल्म ने लगभग 15 करोड़ का बिजनेस किया है। दबंग 3 ने छह दिन में लगभग 118 का बिजनेस कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दबंग 3 ने बुधवार को 15-15.30 करोड़ का बिजनेस किया है। देश में सीएए को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट के बाद भी फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा- दबंग 3 को 1 हफ्ते के बाद भी टिके रहने की जरुरत है क्योंकि 27 दिसंबर को गुड न्यूज रिलीज हो रही है। गुड न्यूज की वजह से दबंग 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी असर पड़ सकता है।

'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके ट्रेलर और गाने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर चुके हैं। साथ ही न्यू ईयर के मौके पर यह रिलीज हो रही है।

'दबंग 3' में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, किच्चा सुदीप और अरबाज खान अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन