1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने पैपराजी के साथ 'मुन्ना बदनाम' हुआ गाने पर किया डांस, देखे वीडियो

सलमान खान ने पैपराजी के साथ 'मुन्ना बदनाम' हुआ गाने पर किया डांस, देखे वीडियो

 Published : Dec 11, 2019 03:54 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 03:54 pm IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशन के दौरान सलमान ने पैपराजी के साथ 'मुन्ना बदनाम हुआ' गाने पर डांस किया।

salman khan dance video- India TV Hindi
सलमान खान की डांस वीडियो

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' की पूरी टीम के साथ प्रमोशन में बिजी हैं। दबंग 3 में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साईं मांजरेकर और किच्चा सुदीप अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने पैपराजी के साथ दबंग 3 के गाने मुन्ना बदनाम हुआ पर डांस किया।

प्रमोशन के दौरान पैपराजी ने जब सलमान खान को फोटो क्लिक कराने के  लिए कहा तो उन्होंने फोटोग्राफर के साथ मुन्ना बदनाम हुआ का हुक स्टेप करने के लिए कहा। जल्द ही वहां मुन्ना बदनाम हुआ गाना बज गया और सभी ने अपनी बेल्ट उतारकर चुलबुल पांडे का सिगनेचर स्टेप किया।

फिल्म में मुन्ना बदनाम हुआ गाने में सलमान खान वरीना हुसैन के साथ कदम थिरकाते नजर आए हैं साथ ही उनकी और प्रभुदेवा की जुगलबंदी भी है।

दबंग 3 की बात करें तो इस फिल्म से साईं मांजरेकर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है और यह 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन