1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...और इस वजह से सलमान ने कटरीना को किस करने से कर दिया इनकार

...और इस वजह से सलमान ने कटरीना को किस करने से कर दिया इनकार

 Published : Nov 08, 2017 04:19 pm IST,  Updated : Nov 08, 2017 04:19 pm IST

‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान ने कटरीना के साथ किसिंग सीन करने से साफ मना कर दिया।

salman katrina- India TV Hindi
salman katrina

नई दिल्ली: सलमान खान ने यूं तो बड़े पर्दे पर कई एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया है, लेकिन उनकी नो किसिंग सीन वाली पॉलिसी हमेशा से वही है। सलमान ने कभी भी ऑनस्क्रीन किसी एक्ट्रेस के साथ किसिंग सीन नहीं किया है। यही वजह है कि ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान ने कटरीना के साथ किसिंग सीन करने से साफ मना कर दिया।

एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक सलमान और कटरीना टाइगर जिंदा में कोई भी इंटीमेट सीन करते नहीं दिखेंगे। खबर यह भी है कि फिल्म की स्क्रिप्ट में ऐसा था लेकिन सलमान ने यह सीन करने से मना कर दिया। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, सभी को लगा कि एक बार सलमान को कम से कम एक बार नो किसिंग पॉलिसी तोड़ देनी चाहिए। क्योंकि ये सीन फिल्म के लिहाज से जरूरी थे। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी उन्हें राजी करने की कोशिश की लेकिन सलमान नहीं माने और आखिरकार इस सीन को रद्द करना पड़ा।

बता दें, हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में सलमान और करटरीना दोनों ही जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन