1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान लॉकडाउन में नही कर रहे किसी फिल्म की कास्टिंग, कहा: अफवाहों पर ध्यान मत दो

सलमान खान लॉकडाउन में नही कर रहे किसी फिल्म की कास्टिंग, कहा: अफवाहों पर ध्यान मत दो

 Published : May 14, 2020 10:56 am IST,  Updated : May 14, 2020 11:10 am IST

सलमान खान ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वह अपनी आने वाली फिल्म के लिए किसी तरह की कास्टिंग नहीं कर रहे हैं।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह और उनका प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स लॉकडाउन में किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे हैं। सलमान खान ने बताया कि उन्होंने कोई भी कॉस्टिंग डायरेक्टर हायर नहीं किया है। आप लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें।

सलमान खान ने ट्वीट किया- ये स्पष्ट किया जाता है कि ना तो मैं और ना ही सलमान खान फिल्म्स किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे हैं। हमने कसी आने वाली फिल्मों के लिए किसी कास्टिग एजेंट को हायर नहीं किया है। किसी भी मेल या मैसेज पर विश्वास ना करें। उस इंसान या संस्थान के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा जो सलमान खान फिल्म्स के नाम का इस्तेमाल करके अफवाह फैला रहे हैं।

स्टेटमेंट शेयर करने के साथ सलमान खान ने लिखा- मत करो अफवाहों पर विश्वास। 

आपको बता दें सलमान खान इस समय पनवेल फार्महाउस पर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपना नया गाना 'तेरे बिना' रिलीज किया है। इस गाने में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आई हैं। इस गाने की शूटिंग पनवेल फार्महाउस पर ही हुई है। सलमान ने गाने के रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर अपने इंटरव्यू शेयर किए थे जिसमें उन्होंने गाने के बारे में जानकारी दी थी।

तेरे बिना गाने से पहले सलमान खान ने 'प्यार करोना' गाना रिलीज किया था। यह कोरोना वायरस प्रकोप पर बनाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन