1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान से मिलने के लिए फैन ने चलाई 600 किमी. साइकिल, 7 दिनों में पहुंचा गुवाहाटी

सलमान खान से मिलने के लिए फैन ने चलाई 600 किमी. साइकिल, 7 दिनों में पहुंचा गुवाहाटी

 Published : Feb 14, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 02:25 pm IST

सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। उनसे मिलने के लिए फैन्स दूर-दूर से आते हैं। सलमान का एक फैन 600 किलोमीटर साइकिल चलाकर उनसे मिलने गुवाहाटी आया है।

salman khan- India TV Hindi
सलमान खान से मिलने के लिए फैन ने चलाई 600 किमी. साइकिल।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा होती है। फैन्स अपने फेवरेट स्टार से मिलने के लिए कई चीजें कर गुजरते हैं। सलमान खान के फैन ने भी कुछ ऐसा ही किया है। सलमान का फैन उनसे मिलने के लिए 600 किलोमीटर साइकिल चलाकर गुवाहाटी आया है ताकि वह उनसे मिल सके।

असम के तिनसुकिया का रहने वाला 52 साल का भूपेन लिकसन सलमान खान से गुवाहाटी मिलने के लिए 600 किलोमीटर साइकिल चलाकर आया है। सलमान खान फिल्म फेयर अवार्ड्स का इवेंट अटेंड करने के लिए गुवाहाटी गए हुए हैं।

भूपेन ने बताया, उन्होंने 8 फरवरी को जागुन(तिनसुकिया) से अपनी जर्नी शुरू की थी। सलमान से मिलने के लिए भूपेन 13 फरवरी को गुवाहाटी पहुंच गए थे। इसके साथ ही भूपेन ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी कर लिया है। 60 मिनट में 48 किलोमीटर साइकिल चलाने की वजह से भूपेन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हो गया है।

आपको बता दं 15 फरवरी को गुवाहाटी में फिल्म फेयर अवार्ड्स होने जा रहे हैं। 2 फरवरी को मुंबई में एक इवेंट हुआ था। जिस दौरान कुछ टेक्निकल अवार्ड्स दिए गए थे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन