1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ के दौरान फैंस ने की पटाखेबाजी, 9 गिरफ्तार

सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ के दौरान फैंस ने की पटाखेबाजी, 9 गिरफ्तार

 Published : Jun 28, 2017 01:02 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 02:10 pm IST

सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर दर्शकों में लंबे वक्त से उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि ईद के मौके रिलीज हुई फिल्म से जितनी उम्मीद की गई थी यह उतनी खरी नहीं उतर पाई है। बॉक्स ऑफिस पर बेशक यह धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं...

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर दर्शकों में लंबे वक्त से उत्सुकता बनी हुई है। हालांकि ईद के मौके रिलीज हुई फिल्म से जितनी उम्मीद की गई थी यह उतनी खरी नहीं उतर पाई है। बॉक्स ऑफिस पर बेशक यह धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं, लेकिन फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर क्रेज देखने लायक है। हाल ही में सलमान के लिए फैंस की दीवानगी से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है। दरअसल मुंबई के मालेगांव के एक सिनेमाघरों में कुछ फैंस ने पटाखे जलाए हैं। हाल ही में आई यह मामला सामने आया है जिसमें थिएटर के अंदर फिल्म के दौरान सलमान के कुछ फैंस ने खूब पटाखे जलाए, जिसके बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई है।

मुंबई के मोहन थिएटर में हुई घटना के बाद सिनेमाघर के मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके पुलिस ने मौके पर पहुंच पर 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वैसे जहां एक ओर सलमान खान हर साल ईद पर अपने फैंस को अपनी फिल्म के रूप में ईदी देते हैं, वहीं उनके चाहने वाले भी सलमान के प्रति अपना प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि इस बार उनकी यह फिल्म पर्दे पर खास धमाल नहीं दिखा रही है, इसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि दर्शकों को दबंग खान का ही स्टाइल पसंद है।

बीते कुछ वर्षों में ईद पर रिलीज की गई सलमान खान फिल्मों को देखकर कहा जा सकता है कि इस ईद वह दर्शकों को ज्यादा खुश नहीं कर पाए हैं। जहां उनकी फिल्में पहले ही दिन बंपर कलेक्शन करती हैं वहीं इस बार यह फिल्म वीकेंड और ईद की छुट्टी के बाद भी में भी 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। रजनीकांत की ‘2.0’ में अक्षय कौए नहीं, बल्कि निभाएंगे ये किरदार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन