1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने अपनी मम्मी सलमा खान को लग्जरी कार की गिफ्ट, अंदर पढ़ें डिटेल्स

सलमान खान ने अपनी मम्मी सलमा खान को लग्जरी कार की गिफ्ट, अंदर पढ़ें डिटेल्स

 Published : Feb 16, 2019 07:18 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 07:36 pm IST

सलमान खान अपनी मम्मी सलमा खान के बहुत करीब हैं। वो उन्हें अपने साथ माल्टा 'भारत' की शूटिंग पर भी ले गए थे। वहां की कई तस्वीरें और वीडियो उन्होंने शेयर की थी। अब खबरों की मानें तो सलमान ने अपनी मम्मी को लग्जरी SUV गिफ्ट की है।

Salman Khan, Salma Khan- India TV Hindi
Salman Khan, Salma Khan Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान अपनी मम्मी सलमा खान के बहुत करीब हैं। वो उन्हें अपने साथ माल्टा 'भारत' की शूटिंग पर भी ले गए थे। वहां की कई तस्वीरें और वीडियो उन्होंने शेयर की थी। अब खबरों की मानें तो सलमान ने अपनी मम्मी को लग्जरी SUV गिफ्ट की है।

दरअसल, उनकी मम्मी को रोज़ के कामों के लिए एक कार की ज़रूरत थी और वो बहुत दिनों से कार खरीदना चाहती थीं। जब सलमान को यह बात पता चली तो उन्होंने अपनी मम्मी को गिफ्ट कर दिया। जब उनकी मम्मी ने गैरज में एक नई कार देखी तो वो हैरान हुईं, लेकिन सलमान के सरप्राइज ने उन्हें बहुत खुश भी किया।

सलमान फिलहाल 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज़ होगी।

'भारत' के बाद सलमान 'दबंग 3' की शूटिंग अगले महीने से शुरू करेंगे।

Also Read:

पाकिस्तान की तरफदारी करना पड़ा नवजोत सिंह सिद्धू को भारी, 'द कपिल शर्मा शो' से हुए बाहर

पुलवामा हमले में घायल हुए सभी शहीदों के परिवार को 5-5 लाख रुपये देंगे अमिताभ बच्चन

इरफान खान नहीं करेंगे 'हिंदी मीडियम 2', डायरेक्टर साकेत चौधरी ने भी छोड़ी फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन