1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुलवामा हमला: सभी शहीदों के परिवार को 5-5 लाख रुपये देंगे अमिताभ बच्चन

पुलवामा हमला: सभी शहीदों के परिवार को 5-5 लाख रुपये देंगे अमिताभ बच्चन

 Reported By: IANS
 Published : Feb 16, 2019 04:43 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 10:29 pm IST

महानायक अमिताभ बच्चन जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के जवानों के परिवारजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देंगे।

Amitabh Bachchan - India TV Hindi
Amitabh Bachchan

महानायक अमिताभ बच्चन जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के जवानों के परिवारजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देंगे। जम्मू एवं कश्मीर में 1989 में आतंकवाद के सिर उठाने के बाद से अब तक के सबसे जघन्य हमले में गुरुवार को राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी एसयूवी को सीआरपीएफ की बस से टक्कर मार दी थी, जिसमें कम से कम 40 जवान मौके पर ही शहीद हो गए।

अभिनेता फिलहाल कई सरकारी स्रोतों से जानकारी हासिल कर रहे हैं कि इस राशि को कहां और कैसे जवानों के परिवारों तक पहुंचाया जाएगा ताकि यह उन तक जल्दी से जल्दी पहुंचे।

उनके प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की और कहा, "हां, मिस्टर बच्चन सभी शहीदों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये देंगे और वह फिलहाल ऐसा करने के लिए सही प्रक्रिया का पता लगा रहे हैं।"

बच्चन ने शुक्रवार को विराट कोहली के एक समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया था। यह समारोह अब आज (शनिवार को) आयोजित होगा।

Also Read:

पाकिस्तान की तरफदारी करना पड़ा नवजोत सिंह सिद्धू को भारी, 'द कपिल शर्मा शो' से हुए बाहर

कंगना रनौत ने शबाना आजमी को कहा- एंटी-नेशनल, शबाना आजमी ने दिया जवाब

तमिल एक्ट्रेस यशिका ने लगाई फांसी, लिव इन पार्टनर पर टॉर्चर का आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन