1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सलमान खान बने ‘हनुमान दा दमदार’

जब सलमान खान बने ‘हनुमान दा दमदार’

 Published : Apr 12, 2017 08:14 am IST,  Updated : Apr 12, 2017 08:14 am IST

मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर सलमान ने एनिमेटेड फिल्म 'हुनमान दा दमदार' का मोशन पोस्टर रिलीज किया।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान आपको हनुमान जी के किरदार में दिखाई... नहीं...नहीं सुनाई देंगे। दरअसल सलमान खान ने आने वाली एनिमेटेड फिल्म 'हुनमान दा दमदार' में हनुमान के कैरेक्टर को आवाज दी है।

मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर सलमान ने इस एनिमेटेड फिल्म 'हुनमान दा दमदार' का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया। सलमान ने फेसबुक पर पोस्टर का लिंक साझा करते हुए लिखा, "यह समर (गर्मी) होगा बड़ा दमदार, आज हनुमान जयंती के दिन देखो 'हुनमान दा दमदार' का मोशन पोस्टर।"

21 सेकंड के इस मोशन पोस्टर में एनिमेटेड फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे किरदारों को दिखाया गया है। इन किरदारों को जावेद अख्तर, मकरंद देशपांडे, रवीना टंडन, कुणाल खेमू और विनय पाठक जैसे कलाकारों ने आवाज दी है।

रुचि नारायण द्वारा निर्देशित फिल्म 'हुनमान दा दमदार' 19 मई को बड़े परदे पर रिलीज होगी।

अब जरा सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का ये गाना भी देखते जाइए।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन