1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ ने की सलमान खान की तारीफ, कहा- अच्छे सलाहकार हैं

कैटरीना कैफ ने की सलमान खान की तारीफ, कहा- अच्छे सलाहकार हैं

 Published : Jun 01, 2019 12:35 pm IST,  Updated : Jun 01, 2019 12:36 pm IST

कैटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने जा रही है। सलमान खान की तारीफ करते हुए कैटरीना कैफ ने कहा- वह एक अच्छे सलाहकार बन सकते हैं।

Katrina kaif- India TV Hindi
Katrina kaif Image Source : INSTAGRAM

कैटरीना कैफ(Katrina kaif) की फिल्म भारत(Bharat) ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कैटरीना के साथ सलमान खान(Salman khan) नजर आने वाले हैं। सलमान खान की तारीफ करते हुए कैटरीना कैफ ने कहा- वह एक अच्छे सलाहकार बन सकते हैं।

जूम के 'बाय इन्वाइट ओनली' के एक एपिसोड में कैटरीना ने अपने एक बयान में सलमान के बारे में यह बात कहीं।  कैटरीना ने कहा, "सलमान काफी मजाकिया हैं। वह एक ऐसे इंसान हैं जो आपको पूरी छूट देते हैं ताकि आप चीजों को देखकर अच्छे से समझ सके। सलमान के अपने कुछ सिस्टम हैं और जो कभी-कभार काफी कठिन भी लग सकता है।"

कैटरीना ने आगे कहा, "हालांकि अब मुझे इन चीजों की आदत पड़ चुकी है क्योंकि मैंने उनके साथ 'टाइगर जिंदा है' जैसी कई फिल्में की हैं और हाल ही में 'भारत' में भी हमने साथ काम किया है। वह बहुत खोजी किस्म के इंसान नहीं हैं। कुछ अभिनेता ऐसे होते हैं जो अभ्यास के दौरान आपको कई सारे सुझाव देते हैं, लेकिन सलमान ऐसे नहीं हैं। वह आप जैसे हैं, वैसे ही रहने कि छूट देते हैं जिससे कि आपके अंदर की प्रतिभाएं खुलकर बाहर आ सके।"

जब कैटरीना से यह पूछा गया कि सलमान के लिए वैकल्पिक करियर विकल्प क्या हो सकता है? तो इस पर कैटरीना ने कहा, "सलाहकार, पीपल एडवाइजर।"इस एपिसोड का प्रसारण शनिवार को होगा।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

नए हेयरस्टाइल की वजह से रितेश देशमुख हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- 'मुर्गे की चोंच'

'काबिल' के प्रमोशन के लिए चीन गए ऋतिक रोशन ने जैकी चैन के साथ क्लिक कराई फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन