1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान इस तरह 'भारत' के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत, तस्वीर हुई वायरल

सलमान खान इस तरह 'भारत' के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत, तस्वीर हुई वायरल

 Published : Aug 03, 2018 07:45 am IST,  Updated : Aug 03, 2018 07:46 am IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लेकिन अब लगातार वह अपने चाहनेवालों के उत्साह को और बढ़ा रहे हैं।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लेकिन अब लगातार वह अपने चाहनेवालों के उत्साह को और बढ़ा रहे हैं। हाल ही में फिल्मकार अली अब्बास जफर ने फिल्म में सलमान का लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अब दबंग खान ने भी अपनी एक तस्वीरे फैंस के साथ शेयर कर इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह किस तरह से 'भारत' के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

दरअसल सलमान ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वह 'भारत' के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "भारत  के लिए तैयारी। #BeingInTouch पर देखें और तस्वीरें।" वैसे इस तस्वीर को सलमान की एप 'बीइंग इन टच' के लिए प्रमोशनल फोटो भी माना जा रहा है।

हालांकि दबंग खान का यह अंदाज भी उनके फैंस को दीवाना बना रहा है। गौरतलब है कि 'भारत' उस वक्त सुर्खियों में आ गई जब प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म से हाथ खींच लिए। इसके बाद कटरीना कैफ ने उनकी जगह ली। फिल्म में दिशा पटानी, तब्बू और सुवील ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई देने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन