1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब एक और नया चेहरा लॉन्च करने जा रहे हैं सलमान खान, जानिए क्या है इनसे खास रिश्ता

अब एक और नया चेहरा लॉन्च करने जा रहे हैं सलमान खान, जानिए क्या है इनसे खास रिश्ता

 Published : Jun 01, 2018 10:44 am IST,  Updated : Jun 01, 2018 10:44 am IST

सलमान खान इंडस्ट्री में पिछले कुछ वक्त में कई नए चेहरों को इंडस्ट्री में अपना हुनर दिखाने का मौका दे चुके हैं। लेकिन अब एक बार फिर से दबंग खान फिल्म जगत को एक और नया चेहरा देने वाले हैं। दरअसल वह कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बन रही प्रेम कहानी के साथ जहीर इकबाल को लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

Salman Khan Zaheer- India TV Hindi
Salman Khan Zaheer

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री में पिछले कुछ वक्त में कई नए चेहरों को इंडस्ट्री में अपना हुनर दिखाने का मौका दे चुके हैं। लेकिन अब एक बार फिर से दबंग खान फिल्म जगत को एक और नया चेहरा देने वाले हैं। दरअसल वह कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बन रही प्रेम कहानी के साथ जहीर इकबाल को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। उन्होंने जहीर को सलाह दी है कि जिनसे तुम प्यार करते हो और जो तुमसे प्यार करते हैं, उनका हमेशा सम्मान करना और उनके लिए हमेशा वफादार रहना। सलमान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के लिए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके हाथों में एक बच्चा है।

एक बयान के मुताबिक, यह जानकारी है कि जहीर किसी फिल्मी घराने से नहीं है, बल्कि उनके पिता और सलमान बचपन के दोस्त हैं। सलमान खान ने गुरुवार को ट्वीट किया, "ये बच्चे इतनी जल्दी बड़े कैसे हो जाते हैं। जहीर चाहे कुछ भी हो, हमेशा अपना बेहतरीन देने की कोशिश करना। अपनी बात पर अडिग रहना और हमेशा उनका साथ जरूर देना जिनसे तुम प्यार करते हो या जो तुम्हे प्यार करते हैं। ये याद रखना कि जिंदगी में सबसे बड़ी चीज है सम्मान और वफादारी।"

सलमान ने अपने दोस्त इकबाल की भी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "किशोरावस्था में ये मेरा बैंक था, मुझे अब भी उसे 2,011 रुपये देने हैं। भगवान का शुक्र है कि उसने ब्याज नहीं लिया।" नितिन कक्कर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। गौरतलब है कि 'लवरात्रि' के साथ अपने बहनोई आयुष शर्मा को भी लॉन्च कर रहे सलमान ने जहीर के साथ फोटोशूट भी किया। फिल्म को लेकर उत्साहित नितिन कक्कर ने कहा, "जहीर अपने काम के प्रति बेहद प्रतिबद्ध है। वह बहुत आगे जाएगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन