1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान, मोहनलाल और कमल हासन करेंगे रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' के मोशन पोस्टर रिलीज

सलमान खान, मोहनलाल और कमल हासन करेंगे रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' के मोशन पोस्टर रिलीज

 Published : Nov 07, 2019 06:56 am IST,  Updated : Nov 07, 2019 10:09 am IST

रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'दरबार' के मोशन पोस्टर को सलमान खान, मोहनलाल और कमल हासन रिलीज करेंगे।

Rajnikanth darbar mostion poster- India TV Hindi
रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' का मोशन पोस्टर आज होगा रिलीज।

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पहला लुक रिलीज होने के बाद सभी को इसका बेसब्री से इंतजार है। रजनीकांत के साथ इस फिल्म से कई बड़े नाम जुड़ गए हैं। 7 नवंबर को सलमान खान, कमल हासन और मोहनलाल फिल्म के मोशन पोस्टर रिलीज करेंगे।

'दरबार' रजनीकांत की 167वीं फिल्म है। 27 साल के करियर में पहली बार रजनीकांत पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए इस फिल्म में नजर आएंगे। पुलिस ऑफिसर के किरदार के बारे में जानने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

सलमान खान हिंदी के मोशन पोस्टर, मोहनलाल तमिल और कमल हासन तेलगु भाषाओं में 'दरबार' का मोशन पोस्टर रिलीज करेंगे।

'दरबार' में रजनीकांत के साथ नयनतारा, योगी बाबू, थोमस, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई और महाराष्ट्र में हुई है। यह फिल्म 15 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन