1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब सलमान खान ने आखिरी बार रीमा लागू को लगाया था गले

VIDEO: जब सलमान खान ने आखिरी बार रीमा लागू को लगाया था गले

 Published : May 18, 2017 03:18 pm IST,  Updated : May 18, 2017 03:18 pm IST

रीमा लागू का आज सुबह हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। रीमा ने बड़े पर्दे पर खूब नाम कमाया ही है साथ ही उन्होंने छोटे पर्दे पर भी खूब धमाल मचाया। लेकिन आज वह सबकी आंखों को नम कर इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

salman reema- India TV Hindi
salman reema

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रीमा लागू का आज सुबह हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। रीमा ने बड़े पर्दे पर खूब नाम कमाया ही है साथ ही उन्होंने छोटे पर्दे पर भी खूब धमाल मचाया। लेकिन आज वह सबकी आंखों को नम कर इस दुनिया को अलविदा कह गईं। रीमा को फिल्मों में मां किरदार निभाते हुए देखा जाता था। लेकिन अपने फिल्मी करियर में वह सबसे ज्यादा सुपरस्टार सलमान खान की मां की ही भूमिका निभाती हुई नजर आई हैं। इन दोनों को पर्दे पर सबसे फेवरेट मां बेटे की जोड़ी माना जाता था। वहीं सलमान भी अपनी इस ऑनस्क्रीन मां के काफी करीब थे। दबंग खान के अलावा वह शाहरुख खान, आमिर खान, संजय दत्त और अजय देवगन जैसे सितारों की मां के किरदार में भी नजर आ चुकी थीं। रीमा को बॉलीवुड की 'मोस्ट लविंग मदर' कहा जाना लगा था।

सलमान और रीमा की मां बेटे वाली जोड़ी कई बार दर्शकों की आंखें नम कर चुकी है। कुछ वक्त पहले की ही बात है जब सलमान अपनी इस ऑनस्क्रीन मां से एक इवेंट के दौरान मिले थे। यहां उन्होंने यहां रीमा को देखते उन्हें गले लगा लिया। दरअसल इस दौरान सलमान मराठी फिल्म ‘सांगतो ऐका’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए पहुंचे थे। उन्हें गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इवेंट में पहुंचते ही सलमान खान वहां मौजूद कुछ लोगों से मिल रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने रीमा लागू को देखा उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा और उन्होंने उन्हें गले लगा लिया। इन दोनों का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रीमा कई बार फिल्मों में सलमान की मां की भूमिका में नजर आई हैं। लेकिन इनकी उम्र में ज्यादा फासला नहीं हैं वह सलमान से सिर्फ 8 साल ही बड़ी हैं। आज सभी के लिए यह बात स्वीकार करना काफी मुश्किल है कि वह अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी फिल्मों और किरदारों के जरिए वह हमेशा याद की जाएंगी। निरूपा रॉय की दमदार मां की छवि के बीच रीमा लागू ने बनाई खास जगह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन