1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार सलमान खान पर खुलकर बोले बॉडीगार्ड शेरा, कहा...

पहली बार सलमान खान पर खुलकर बोले बॉडीगार्ड शेरा, कहा...

 Published : Mar 27, 2018 11:15 am IST,  Updated : Mar 27, 2018 11:15 am IST

शेरा ने विदेश जाकर बॉडीगार्ड की ट्रेनिंग ली है, वो तबसे सलमान के साथ हैं जब वो बड़े स्टार नहीं थे।

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा हमेशा उनके साथ नजर आता है, शायद यही वजह है कि सलमान के साथ-साथ शेरा भी पूरे देश में मशहूर हो गया है। पिछले 20 साल से शेरा सलमान की सुरक्षा में डटे हुए हैं। हाल ही में शेरा ने सलमान खान को लेकर एक बयान दिया है जिससे साबित होता है कि वो सलमान खान से कितना प्यार करते हैं।

शेरा ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में यह कहा है कि मैं मरते दम तक भाईजान के साथ रहूंगा। शेरा ने कहा कि वो सलमान खान के साथ अपनी आखिरी सांस तक रहेंगे। शेरा ने कहा- मैं जब तक जिंदा हूं भाईजान के साथ ही रहूंगा।

शेरा ने कहा कि मैं कभी भी सलमान के पीछे नहीं खड़ा होता हूं, हमेशा उनके आगे खड़ा होता हूं ताकि कोई भी मुसीबत उनपर आने से पहले मेरे पास आए। शेरा ने कहा कि वो हमेशा यही चाहते हैं कि कोई भी मुसीबत पहले मेरे पास से होकर गुजरे। उन्होंने कहा मेरे लिए संसार में सबसे जरूरी भाई की सुरक्षा है, इसलिए वो सबसे ज्यादा इम्पॉर्टेंस उसी को देते हैं। शेरा ने कहा कि सलमान के परिवार के साथ उनका एक अनोखा रिश्ता बन गया है, जो हमेशा ऐसा ही रहेगा।

सलमान भी शेरा का काफी ख्याल रखते हैं, और उन्हें परिवार की तरह ही ट्रीट करते हैं। एक इंसीडेंट शेयर करते हुए शेरा ने बताया कि एक बार उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया डाना था, मैंने उनसे कहा था कि हेलिकॉप्टर बुक कर लें, लेकिन उन्हें मेरी कार से ही जाना था।  

शेरा ने विदेश जाकर बॉडीगार्ड की ट्रेनिंग ली है, वो तबसे सलमान के साथ हैं जब वो बड़े स्टार नहीं थे। खबर आई थी कि सलमान जल्द ही शेरा के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। अब सलमान ने कमिटमेंट की है तो उसे निभाएंगे जरूर, ये तो हम सब जानते ही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन