1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दबंग' अवतार में वापसी करने वाले हैं सलमान खान, जानिए कब आएगी 'दबंग 3'

'दबंग' अवतार में वापसी करने वाले हैं सलमान खान, जानिए कब आएगी 'दबंग 3'

 Published : Oct 26, 2017 12:18 pm IST,  Updated : Oct 26, 2017 12:18 pm IST

अभिनेता सलमान खान को दबंग खान भी कहा जाता है, सलमान को यह नाम उनकी फिल्म दबंग और दबंग 2 की सफलता के बाद मिला।

salman khan dabang 3- India TV Hindi
salman khan dabang 3

मुंबई: अभिनेता सलमान खान को दबंग खान भी कहा जाता है, सलमान को यह नाम उनकी फिल्म दबंग और दबंग 2 की सफलता के बाद मिला। अब इस सफलता को आगे बढ़ाते हुए सलमान के भाई अरबाज खान दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। अरबाज का कहना है कि वह इस फ्रेंचाइजी के नए सीक्वल की पटकथा लिख रहे हैं और अगले साल 2018 क मध्य तक इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। अभिनेता-फिल्म निर्माता ने अपनी आगामी फिल्म 'तेरा इंतजार' के ट्रेलर लॉन्च पर संवाददाताओं को बताया, "हां, हमने फिल्म की पटकथा पर काम शुरू कर दिया है और मुझे लगता है कि हम 'दबंग 3' की शूटिंग अगले वर्ष के मध्य से शुरू होगी।"

फिल्म की सह-कलाकार सनी लियोन भी ट्रेलर लॉन्च पर उपस्थित थीं। सनी से 'मुन्नी बदनाम' जैसा कोई आईटम नंबर कराने के के बारे में पूछे जाने पर अरबाज ने कहा, "हां, क्यों नहीं? और उन्हें मुन्नी ही क्यों बनाया जाए। हम उन्हें कोई अलग भूमिका भी दे सकते हैं।" अरबाज ने फिल्म 'तेरा इंतजार' में पहली बार सनी के साथ काम किया है।

उन्होंने कहा कि सनी अद्भुत हैं और विदेश में शूटिंग के दौरान हमने बेहतरीन समय गुजारा। 'बिग बॉस 11' में फिल्म प्रचार के बारे में पूछे जाने पर अरबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि निर्माता इस पर निर्णय लेंगे। अगर मौका मिला और कलर्स चैनल की अनुमति रही तो क्यों नहीं।"

सनी लियोन और अरबाज खान की फिल्म 'तेरा इंतजार' 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन