1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के पिता सलीम खान ने प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर दिया ये बयान

सलमान खान के पिता सलीम खान ने प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर दिया ये बयान

 Published : Jul 29, 2018 03:14 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 03:14 pm IST

अभी तक डिसाइड नहीं हो पाया है कि प्रियंका की जगह फिल्म में कौन आएगा। लेकिन सुनील ग्रोवर ने लड़की बनकर भारत के लिए ऑडिशन जरूर दे दिया है।

PRIYANKA CHOPRA- SALEEM KHAN- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा-सलीम खान

नई दिल्ली: अली अब्बास जफर की बड़े बजट वाली फिल्म 'भारत' से लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने वॉक आउट कर लिया है। प्रियंका, सलमान और अली अब्बास जफर ने जोरों-शोरों से प्रियंका के नाम का ऐलान किया था, फैंस भी खुश थे क्योंकि पीसी पूरे दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही थीं। लेकिन अचानक उनके प्रोजेक्ट छोड़ने से हर कोई हैरान रह गया। सलमान खान भी उनके इस फैसले से दंग हैं। खबर तो ये भी है कि सलमान प्रियंका के इस फैसले से नाराज हैं।

अब सलमान के पिता सलीम खान का बयान सामने आया है। स्पॉटबॉय में छपी खबर के मुताबिक सलीम खान ने कहा है- ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। ऐसी चीजें बॉलीवुड में होती रहती हैं। हमारी फिल्म जंजीर में भी बहुत लोग अंदर-बाहर हुए थे। प्रियंका के अचानक फैसले पर सलीम खान ने कहा- नहीं ये अचानक नहीं है, ना ही पहली बार है। ऐसी चीजें होती रहती हैं। कभी डेट इश्यू की वजह से कभी रोल और पैसों की कमी तो कभी किसी एक्टर की मजबूरी की वजह से ऐसा होता है। मुझे कारण तो नहीं पता कि प्रियंका ने यह फिल्म क्यों छोड़ी लेकिन हम जल्द ही किसी और को कास्ट ले लेंगे। सलीम खान ने यह भी कहा कि ना तो मैं और ना ही सलमान प्रियंका से नाराज हैं। किसी और को कास्ट करने के सवाल पर सलीम खान ने कहा- कोई भी आ जाएगा, उसकी जगह पर, बहुत सारे लोग हैं।"

हालांकि फिल्म भारत के प्रोड्यूसर निखिल नमित जरूर प्रियंका से नाराज हैं, उन्होंने प्रियंका के इस रवैये को अनप्रोफेशनल कहा है। प्रियंका को लेककर बॉलीवुड जगत और उनके फैंस के बीच काफी बज़ क्रिएट हो चुका था अब उनका इस तरह से जाना प्रोड्यूसर को नगवार गुजरा है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके इशारों ही इशारों में यह बता दिया कि प्रियंका निक जोनस से शादी करने के लिए फिल्म छोड़ रही हैं।

बता दें, अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन्स फिल्म भारत को को-प्रोड्यूसर कर रही है। इस कंपनी के सीईओ निखिल ने मिड-डे से बातचीत में कहा कि प्रियंका ने दो दिन पहले बताया कि वो सगाई की वजह से यह फिल्म छोड़ रही हैं। उसका अचानक ये सब करना थोड़ा अनप्रोफेशनल है।

अभी तक डिसाइड नहीं हो पाया है कि प्रियंका की जगह फिल्म में कौन आएगा। लेकिन सुनील ग्रोवर ने लड़की बनकर भारत के लिए ऑडिशन जरूर दे दिया है। पढ़िए...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन