1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रेडी 2' में फिर दिखेंगे सलमान खान, इस बार नहीं होंगी आसिन

'रेडी 2' में फिर दिखेंगे सलमान खान, इस बार नहीं होंगी आसिन

 Published : Jul 23, 2018 12:14 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 12:14 pm IST

आसिन हाल ही में मां बनी हैं तो वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। 

Ready Sequel - India TV Hindi
Ready Sequel 

नई दिल्ली: सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है, खबर है कि दबंग खान अपनी सुपरहिट फिल्म रेडी का दूसरा भाग लाने जा रहे हैं। ताजा अफवाहें हैं कि प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निर्देशक अनीस बज्मी ने इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया है। आसिन हाल ही में मां बनी हैं तो वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। अभी तक सलमान की हीरोइन तय तो नहीं हुई है लेकिन कटरीना और दीपिका के नाम की चर्चा शुरू हो गई है।

भूषण कुमार ने एक अखबार से बातचीत के दौरान कहा- अतुल अग्निहोत्री के साथ मैं सलमान की फिल्म भारत का निर्माण कर रहा हूं। अब हम सलमान भाई और अनीस भाई से रेडी 2 के बारे में बात करने वाले हैं। हम अभी स्क्रिप्ट फाइनल कर रहे हैं।

दूसरी तरफ अनीस बज्मी का कहना है कि भूषण कुमार ने मुझसे इस बारे में बात की है। वो रेडी 2 बनाने के लिए इंस्ट्रेस्टेड हैं। अभी तक हमने सलमान खान से बात नहीं की है, तारीख की उपलब्धता के हिसाब से हम फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

बात करें सलमान खान की तो वो भारत की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी हैं। इस फिल्म में सलमान कई एज में नजर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त बाद भारत के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन